CG Rain Alert: बीते दिनों हुई बारिश ने छत्तीसगढ़ में तेज तपन से राहत दिलाई है. शनिवार दोपहर अचानक आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही बारिश हुई, जिसके कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इस बारिश के कारण तापमान गिरा है और प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया. आज भी प्रदेश के कई शहरों में रिमझिम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आइए जानते है आज कैसा रहेगा मौसम.
अगले 3 दिनो का अलर्ट
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना है. राजधानी रायपुर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. दिन के समय में बादल छाए रहेंगे, उमस भी हो सकती है.
आज कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 03/05/2026 को तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:27 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:27 PM बजे होगा. नमी का स्तर 18 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1004 के स्तर पर है.
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की तरफ लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की स्थिति में किसी पेड़ के नीचे या खुले स्थान पर रहने से बचें. वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है. आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: स्कूल शिक्षा भर्ती में 10 साल बाद नियमों में बदलाव, संविदा टीचर्स को 50 परसेंट आरक्षण, EWS को भी 10 % रिजर्वेशन
