Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर गर्मी का काउंटडाउन शुरू! 3 दिन में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा पारा

weather forecast today

मौसम समाचार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बेमौसम हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है. मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को कुछ दिनों के बाद अब फिर से तापमान में वृद्धि की दौर शुरू हो गया है.

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, अब गर्मी बढ़ने की संभावना है. फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है, लेकिन अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. बुधवार को प्रदेश के किसी हिस्सें में बारिश या ओलावृष्टि का अलर्ट नहीं है. राजधानी रायपुर में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है.

3 दिन में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब अगले तीन से चार दिनों में तापमान में वृद्धि होगी. मौसम ड्राई रहेगा. तापमान में वृद्धि की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियम रह सकता है.

ये भी पढ़ें- Bastar News: हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटा पापाराव, आखिरी नक्सल लीडर ने सरेंडर के बाद कही ये बात

बीते दिनों इन जिलों में हुई थी बारिश

बीते एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था. कई जिलों में गर्मी पड़ रही थी तो कहीं बारिश और ओले गिरे. प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. जगदलपुर, कोंडागांव, धमतरी, बलरामपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि हुई थी.

Exit mobile version