Vistaar NEWS

Crime News: हिस्सा मांगने पहुंचे भाई को मिली मौत, पहले किया कत्ल फिर शव को जलाया, रूह कंपा देगी ये वारदात

Chhattisgarh Crime News

आरोपी हुआ गिरफ्तार

Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस केस में छोटे भाई ने रिश्तों को कत्ल करते हुए अपने सगे बड़े भाई को मौत की नींद सुला दिया. ये कत्लेआम जमीनी विवाद को लेकर हुआ है. पुलिस जांच में पाया गया है कि अपने भाई की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से छोटे भाई ने गोदाम में जाकर बड़े भाई की लाश को आग के हवाले कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामाला बागबाहरा क्षेत्र के आमगांव का है. अंचभा तो तब हुआ जब कुछ घंटे बाद आरोपी ने खुद 112 पर कॉल कर इसके बारे में सूचना दी. खबरों के मुताबिक, आमगांव के रहने वाले दो सगे भाइयों, कृष्णकांत दुबे और दौलत दुबे के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

प्रेमिका के साथ पहुंचा ता बड़ा भाई

बीते गुरूवार को बड़ा भाई कृष्णकांत दुबे अपनी प्रेमिका मालती साहू के साथ गांव पहुंचा और मां से अपने हिस्से की 12 एकड़ जमीन के बंटवारें की मांग करने वाला. तभी छोटा भाई दौलत भी घर पहुंच गया. दोनों भाइयों में जमीने के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी. जब बीच-बचाव करने मां तीरथ दुबे पहुंची तो बड़े भाई ने उसके साथ भी मारपीट कर दी.

धारदार हथियार से कर दिया हमला

इस दौरान छोटे भाई दौलत दुबे ने धारदार हथियार से बड़े भाई कृष्णकांत दुबे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही बागबाहरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गोदाम में लगी आग बुझाकर जला हुआ शव बरामद किया, जिसकी पहचान कृष्णकांत दुबे के रूप में हुई. इधर पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ं: ‘मुझे पार्टी ने हिदायत दी है’, CM से मुलाकात के बाद नरम पड़े MLA प्रीतम लोधी के तेवर, बोले- Party का नुकसान नहीं कराएंगे

Exit mobile version