‘मुझे पार्टी ने हिदायत दी है’, CM से मुलाकात के बाद नरम पड़े MLA प्रीतम लोधी के तेवर, बोले- Party का नुकसान नहीं कराएंगे
नोटिस के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को जवाब देने विधायक प्रीतम लोधी पहुंचे.
MLA Preetam Lodhi Meets Chief Minister: करैर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने एडीओपी पर विवादित टिप्पणी करने के के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की. मुलाकात के बाद विधायक के तेवर नरम पड़ते दिखाई दिए हैं. प्रीतम लोधी ने कहा कि मैंने पार्टी के नोटिस का जवाब दे दिया है. पार्टी ने मुझे विवादित बयानबाजी ना करने की हिदायत दी है. साथ ही विधायक ने कहा कि वह पार्टी का नुकसान नहीं करवाएंगे.
‘SDOP को कहे शब्दों पर खेद जताया’
करैर एसडीओपी को खुलेआम धमकी देने और निपटने की बात कहने वाले करैर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सुर बदले नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद विधायक ने मीडिया से बात की. इस दौरान प्रीतम लोधी ने कहा कि मैंने अगर तैश में आकर एसडीओपी को को कोई गलत बात कह दी है तो उसको लेकर कहे शब्दों पर पार्टी से खेद जताया है. अब पार्टी का जो भी दिशा निर्देश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा.
‘पार्टी में मुझे ट्यूशन दिया है’
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा, ‘पार्टी ट्यूशन भी देती है, पार्टी पढ़ाती भी है. मुझसे पूछा गया कि तुमने ये क्यों कहा है. तो मैंने जवाब दिया कि मेरे बेटे से कोई गलती हुई तो मैंने गाड़ी भी भेजी और जमानत भी करवाई. लेकिन उन्होंने बेटे को पैदल घुमाया और परेड निकाली. जिसके कारण मैं तैश में आ गया था. इसलिए मेरे मुंह से निकल गया. पार्टी ने अनुशासन में रहने की रहने की हिदायत दी है और अनुशासन में रहना भी चाहिए. हमारी पार्टी जो भी निर्णय लेगी, हम उसका पालन करेगी.’
बता दें कि विधायक प्रीतम सिंह लोधी के करैरा एडीओपी आयुष जाखड़ पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था. इसके बाद पार्टी ने विधायक को नोटिस देकर जवाब मांगा था. जिसके बाद विधायक मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए थे.
ये भी पढ़ें: MP SC Commission Chairman: कैलाश जाटव बने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, MP में निगम-मंडल में नई नियुक्तियां