Vistaar NEWS

CG News: महासमुंद में पकड़ा गया 1.25 करोड़ का गांजा, तरबूज की बोरियों के नीचे छुपाकर UP ले जा रहे थे तस्कर

CG News

गांजा तस्कर

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया हैं. जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपय बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि 6 तस्कर ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ये गांजा ले जा रहे थे. इस पिकअप में ऊपर तक तरबूज भरे हुए थे और इन्हीं तरबूजों के नीचे ये गांजे की तस्करी कर रहे थे.

गाड़ी के आगे चल रही थी कार

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक गाड़ी को सुरक्षित निकालने के लिए इसके आगे एक कार भी चल रही थी. इस कार में चार लोग सवार थे जो रास्ते पर पूरी नजर बनाए हुए थे. ये लोग पुलिस को देखते ही पीछे वाले पिकअप को अलर्ट देते थे. ऐसा करते-करते ये लोग ओडिशा पार कर छत्तीसगढ़ तक आ पहुंचे थे.

सिंघोड़ा पुलिस को मिली थी जानकारी

दरअसल सिंघोड़ा थाना प्रभारी को शुक्रवार को ये सोर्स के माध्यम से जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लोड हैं. सोर्स ने पिकअप नंबर (OD15V4676) भी बताया था. इनता ही नहीं इसके साथ ही गांजा लोड पिकअप वाहन के आगे चल रही कार (UP96Q3658) के बारे में भी जानकारी मिली, जो प्रोटेक्शन के लिए आगे-आगे चल रही थी.

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई

जब एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन और कार दोनों को जब्त कर लिया है. उनमें सवाल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन 6 आरोपियों में 4 उत्तर प्रदेश और बाकि 6 आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

Exit mobile version