कौन हैं ‘चावल वाले बाबा’? जिनके दरबार में पहुंचते थे नेता, अफसर और उद्योगपति, अब दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

CG News: महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में “चावल वाले बाबा” नाम से मशहूर कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
CG News

चावल वाले बाबा गिरफ्तार

CG News: महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में “चावल वाले बाबा” नाम से मशहूर कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह चावल और लाल फूल देकर भूत, भविष्य बताने के लिए फेमस रहा है.

महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, महिला ने बागबाहरा थाने में 6 मई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, एक ही महिला से बार-बार रेप और कमजोर/असहाय स्थिति का फायदा उठाकर रेप करने से संबंधित धाराएं लगाई और कार्रवाई की है. आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ बागबाहरा थाने में धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत FIR दर्ज है.

‘चावल वाले बाबा’ के नाम से मशहूर

बता दें कि रायपुर जिले के सिलयारी के रहने वाले नरेंद्र शास्त्री कोई आम व्यक्ति नहीं हैं. वे राज्य भर में आयोजित होने वाले धार्मिक प्रवचनों, आध्यात्मिक कार्यक्रमों और ज्योतिष संबंधी कार्यक्रमों के कारण लंबे समय से चर्चा में रहे हैं. कई लोग उन्हें चावल वाले बाबा के नाम से जानते हैं.

CM बदलने को लेकर की थी भविष्यवाणी

सबसे हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ में उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था. उसमें उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री में बदलाव को लेकर एक राजनीतिक भविष्यवाणी की थी.  जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी. उनकी बातों पर जबरदस्त बहस छिड़ गई थी. समर्थकों ने इसे उनकी अलौकिक विद्या का सबूत माना, जबकि आलोचकों ने इसे महज एक दावा बताकर खारिज कर दिया था.  हालांकि अब हालात ने अचानक एक नया मोड़ ले लिया है. जिस व्यक्ति की भविष्यवाणियां कभी चर्चा का केंद्र थीं, अब उन पर गंभीर आरोप लगे हैं, जो लोगों की चिंता का मुख्य विषय बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 14 जून तक कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

सालभर में तीन पाखंडी बाबा गिरफ्तार

बता दें कि साल भर में 3 पाखंडी बाबाओं पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है. इससे पहले रेप के आरोप में जांजगीर-चांपा से एक ढोंगी निर्मल बाबा (60) को भी पकड़ा गया था. वहीं डोंगरगढ़ में धर्म के नाम पर अश्लीलता करने वाले पाखंडी बाबा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ज़रूर पढ़ें