Vistaar NEWS

‘समय आने पर विश्वासघात का जवाब देगी देश की नारी…’, महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

Kiran-Singh-Deo

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

Chhattisgarh Politics: संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर से उजागर हुई है. इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए.

यह एक ऐतिहासिक पहल थी-किरण सिंह देव

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लिखा ‘देश की स्वतंत्रता के 78 वर्षों तक महिला सशक्तिकरण का विषय अधिकतर भाषणों और वादों तक ही सीमित रहा. देश की महिलाओं के स्वाभिमान, अधिकार और भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदमों की कमी हमेशा महसूस की गई. लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस सोच को बदलने का प्रयास किया. नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने की एक ऐतिहासिक पहल थी.’

ये भी पढे़ं- सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ी कार्रवाई, चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 के खिलाफ FIR दर्ज, 20 मजदूरों की गई थी जान

कुंठित मानसिकता का परिचय- किरण सिंह देव

आगे लिखा कि ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर अपनी संकीर्ण और कुंठित मानसिकता का परिचय दिया. इस कदम से देश की 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदों, सपनों और विश्वास को आघात पहुंचा है. कांग्रेस ने महिलाओं को लंबे समय तक केवल वोट बैंक के रूप में देखा और उनकी वास्तविक भागीदारी को टालते रहने का काम किया.’

समय आने पर मिलेगा जवाब-किरण सिंह देव

वह लिखते है कि आज जिस “विजय” का जश्न कांग्रेस मना रही है, वह वास्तव में हर उस महिला का अपमान है जो दशकों से अपने अधिकारों की प्रतीक्षा कर रही है. अहंकार में दिखने वाली यह खुशी दरअसल एक बड़ी राजनीतिक और नैतिक हार का संकेत है. देश की नारी आज जागरूक है, अपने अधिकारों के प्रति सजग है और हर निर्णय को देख रही है. समय आने पर वह इस विश्वासघात का जवाब जरूर देगी.

Exit mobile version