गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में बढ़ा धार्मिक विवाद, भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
Bilaspur University Controversy: बिलासपुर का गुरु घासीदास विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों से गिर गया है. यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम और भगवान परशुराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके बाद यहां बवाल शुरू हो गया है. मामले के बाद विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम की ऊपर टिप्पणी करने वाले कानून डिपार्टमेंट के छात्रों के खिलाफ पुलिस में जुर्म दर्ज करवाने की मांग की है. उन्होंने लगभग आधे घंटे तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी से मामले में कार्यवाही करने की बात कही ऐसा नहीं करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.
विवेकानंद हॉस्टल की है घटना
घटना शुक्रवार की रात विवेकानंद हॉस्टल की है. यहां रात 12:00 बजे इस पूरे मामले में लॉ डिपार्टमेंट के छात्र तूफान नायक ने व्हाट्सएप पर भगवान राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसका विरोध करने पर प्रियांशु सिंह और कौस्तुभ पांडे से मारपीट का प्रयास भी किया गया. और रात ही दोनों छात्रों को बाहर कर दिया गया. यूनिवर्सिटी में स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में शामिल कर छात्रों को हॉस्टल से बाहर किया गया है जिनमें कोस्तुभ पांडे प्रियांशु सिंह और तूफान नायक का नाम शामिल है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन के मामले में जांच कमेटी का गठन कर दिया है जो जल्द ही इस पूरे मसले पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.
बिलासपुर का माहौल हो रहा खराब
भगवान राम और भगवान परशुराम के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद बिलासपुर का माहौल धीरे-धीरे खराब हो रहा है. विश्व हिंदू परिषद हिंदू संगठन और इस तरह की संस्थाएं लगातार यूनिवर्सिटी में कभी नमाज कांड कभी अर्सलान अंसारी की मौत और कभी कोई दूसरी घटना को लेकर लगातार यहां प्रदर्शन करने और आंदोलन की चेतावनी दे रहा है.
छात्रों का आरोप
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जिन दो छात्रों को पहले चरण में बाहर किया गया उनमें कौस्तुभ पांडे और प्रियांशु सिंह का नाम शामिल है जो सड़क पर आकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ सारी बातें कह रहे हैं. कौस्तुभ पांडे का कहना है कि वह बिहार से यहां पढ़ने आया हुआ है और इसके बावजूद देर रात हॉस्टल से उसे निकाल दिया गया है जिसके कारण उसे बेहद तकलीफ हो रही है. देखने वाली बात होगी कि भगवान राम और भगवान परशुराम के खिलाफ हुए इस टिप्पणी के बाद कब तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी का माहौल ठीक हो पाता है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर सियासत! दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना, CM साय बोले- ED करेगी जांच