छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग पर सियासत! दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना, CM साय बोले- ED करेगी जांच

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. जिसके बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. PCC चीफ दीपक बैज ने सरका पर निशाना साधा है.
CG News

CM विष्णु देव साय और दीपक बैज

CG News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है. जिसके बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. PCC चीफ दीपक बैज ने सरका पर निशाना साधा है. वहीं CM विष्णु देव साय ने कहा ED इसकी जांच करेगी.

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग का बड़ा खुलासा

ED की जांच में सामने आया है कि अमेरिका से आए पैसों का इस्तेमाल बस्तर और धमतरी में धार्मिक गतिविधियों के विस्तार में किया गया. जांच एजेंसी के मुताबिक नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 95 करोड़ रुपए विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत लाए गए. अमेरिकी एजेंसी की ओर से जारी करीब 6.5 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के इलाकों में खर्च किए गए हैं. यह पूरा मामला ‘द टिमोथी इनिशिएटिव नाम के संगठन और उससे जुड़े लोगों से जुड़ा है. बता दें टिमोथी इनिशिएटिव भारत में प्रतिबंधित है. इस संस्था का FCRA में रजिस्ट्रेशन भी नहीं है.

दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

अब जब विदेशी फंडिंग का खुलासा हुआ है तो इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है…बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस सदैव इस एजेंसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर अवैध धर्मांतरण करने वालों के लिये कवच का काम करती है. PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर विदेशी फंडिंग का मामला तो 2025 का है. 2025 में राज्य और केंद्र में बीजेपी की सरकार है. ऐसे में विदेशी फंडिंग कैसे आया? डबल इंजन की सरकार अभी तक क्या कर रही थी. विदेशी फंडिंग के नाम से राजनीति कर रही है. जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. ED, CBI सभी जांच एजेंसी है, जांच करवा ले कौन रोका है? राजनीतिक प्रोपेगेंडा कर लोगों का ध्यान भटका रही है.

ये भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का है स्टॉक

CM साय बोले- ED करेगी जांच

वहीं विदेशी फंडिंग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ईडी ने खुलासा किया है. ED विस्तार से जांच करेगी. जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वो ईडी करेगी.

ज़रूर पढ़ें