Vistaar NEWS

‘गुस्सा आया तो लगा दूंगी थप्पड़…’, ठेले वाले पर भड़कीं दुर्ग महापौर, झापड़ वाला वीडियो वायरल

CG News

CG News: दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंदिरा मार्केट कुआं चौक के पास सड़क किनारे ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में महापौर का गुस्सा इतना अधिक दिखाई दे रहा है कि वह ठेला संचालक को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि मुझे गुस्सा आ गया तो मैं तुम्हें झापड़ लगा दूंगी.

ठेले वाले पर भड़कीं दुर्ग महापौर

बताया जा रहा है कि यह घटना शहर की एक व्यस्त सड़क की है, जहां ठेले के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग महापौर के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे अव्यवस्था के खिलाफ सख्ती के रूप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत

महापौर ने दी सफाई

इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद महापौर अल्का बाघमार ने अपनी सफाई भी दी है. उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो हाल का नहीं, बल्कि करीब तीन महीने पुराना यानी जनवरी माह के अंत का है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर ठेला लगाया जा रहा था, वहां शाम के समय अत्यधिक भीड़ हो जाती है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है.

Exit mobile version