इनपुटः डिलेश्वर देवांगन
बालोद. बारिश के बीच बालोद जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट में धान से भरे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की वास्तविक संख्या की पुष्टि की जा रही है. लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को भी हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है. घटना के बाद मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित होने की सूचना है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Breaking News: पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
