Rewa Road Accident: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Rewa Road Accident: रीवा में बस और टैंकर की जोरदार टक्कर में भयानक सड़क हादसा हो गया. इसमें 5 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
Rewa Road Accident

रीवा में जोरदार सड़क हादसा

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार (2 सितंबर 2026) को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे-39 पर बदवार बस स्टैंड के पास बस और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टैंकर और बस दोनों पलट गए. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

बस में 40 यात्री सवार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बघोर ट्रैवल्स की बस रीवा से सीधी की ओर जा रही थी. इस दौरान टैंकर ने बस को पीछे से टक्कर मार दिया. बस सड़क से नीचे उतरकर तालाब में पलट गई. इससे वहां चीख-पुकार मच गई. अब तक जानकारी सामने आई है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. बस के नीचे कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यात्री बस में 40 यात्री सवार थे.

अपडेट जारी है…

ज़रूर पढ़ें