Vistaar NEWS

Bemetara: सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवतियों के साथ थिरकते नजर आए BJP विधायक, विवादों में वायरल वीडियो

mla Ishwar Sahu

विधायक ईश्वर साहू

Bemetara BJP MLA Video: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां के साजा से विधायक ईश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान विधायक मंच पर डांस करते हुए नजर आए हैं. विधायक ने आयोजित कार्यक्रम में मंच पर युवतियों के साथ डांस करते नजर आए.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विधायक जी के डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, पूरा मामला मारो के वार्ड क्रमांक 03 का है, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन के निर्माण कार्य का आधिकारिक भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था. इसी दौरान विधायक ईश्वर साहू मंच पर मौजूद थे. विधायक नृत्य कर रही युवतियों के साथ डांस करने लगे.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विवाद

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब विधायक ईश्वर साहू विवादों में आए हैं. इससे पहले भी वे पोस्टर विवाद और स्वेच्छानुदान को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. अब मारो के इस कार्यक्रम का वीडियो एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

विधायक का वीडियो सामने आने पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा. सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने लिखा कि, यह हैं साजा के विधायक ईश्वर साहू. लगातार बढ़ती महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ न मिलना, युवाओं की बेरोजगारी, महंगी बिजली , पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं से जनता परेशान है. लेकिन विधायक जी को इन जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो बस चिलम और तंबाकू के डिब्बे से ही मतलब है.

Exit mobile version