Vistaar NEWS

पूर्व CM Bhupesh Baghel पर अश्लील पोस्ट! BJYM उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR की मांग

Bhupesh baghel

भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अश्लील और अभद्र पोस्ट को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है. पखांजूर मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष द्वारा फेसबुक पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

BJYM उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR की मांग

कांग्रेस के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के पखांजूर मंडल उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट की. पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई. शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भिलाई-3 थाना पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस नेताओं ने सीएसपी छावनी प्रशांत सिंह को एसपी विजय अग्रवाल के नाम ज्ञापन सौंपा. भिलाई-चरोदा महापौर एवं एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है. उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की और कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस आगे आंदोलन करेगी.

सीएसपी का भी बयान आया सामने

वहीं सीएसपी प्रशांत सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौंपा है. मामले में जांच की जा रही है और पखांजूर निवासी युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब देखना होगा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई होती है.

आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में लंदन में ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम समिट का आयोजन, ब्रिटिश पार्लियामेंट में जुटे भारत-ब्रिटेन के प्रमुख नेता

Exit mobile version