Durg: दुर्ग जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस पूरे मामले में आरोपी के सगे भाई जो कि पुलिस विभाग में एएसआई ने कानून का साथ देने के बजाय अपने अपराधी भाई को बचाने के लिए मामले को रफा-दफा कर दिया था.
कलयुगी पिता ने 7 साल की बेटी से किया रेप
वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी पिता ने पहली बार इस घिनौनी करतूत को मार्च महीने में अंजाम दिया था. जब इस बात की जानकारी परिवार में लगी, तो न्याय दिलाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बजाय आरोपी के सगे भाई, जो कि एक एएसआई है, ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मामले को दबा दिया. भाई को बचाने के चक्कर में उसने शिकायत दर्ज नहीं होने दी, जिसके कारण आरोपी बेखौफ होकर घर में ही रहता रहा।
मां की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
इसी जुलाई महीने में दोबारा उस मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस बार मासूम की मां ने चुप्पी तोड़ने का फैसला किया और लोक-लाज व दबाव को दरकिनार करते हुए खुद सीधे स्मृति नगर थाने पहुंची. मां की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज की. शिकायत दर्ज होते ही स्मृति नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ के 878 स्कूल भवन विहीन, विधानसभा में जारी आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा
