Vistaar NEWS

Balod: एकलव्य आवासीय विद्यालय में मिली 10वीं के छात्र की लाश, कमरा नंबर 16 में लगाई फांसी

eklavya school student death

डौंडी थाना

Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद से विद्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

पुलिस को घटना वाली जगह से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की पूछताछ के बाद ही मौक की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विनय कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है. विनय रीवागहन खेरथा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि आज सुबह विनय पीटी में भी शामिल होने नहीं आया था. इसके बाज बाकी बच्चे पीटी से वापस आए तो उन्होंने फांसी के फंदे पर विनय की लाश झूलते हुए देखी. इसके बाद पूरे परिसर में हडकंप मच गया. छात्र ने विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फांसी लगाई है.

कोरबा ने छात्रा ने खाया जहर

बीते दिनों कोरबा से एक छात्रा की मौत की खबर आई थी. जानकारी के मुताबिक, कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में 21 साल की कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया. तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चलने के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई. परिजनों ने गांव के ही 17 साल के नाबालिग पर छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: Korba News: रील नहीं देख पाई तो महिला ने ले ली खुद की जान, नेट नहीं चलने पर खाई कीड़े मारने की दवा

Exit mobile version