CG News: देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) स्कूल ठीक करों अभियान चला रही है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सीजेपी के नेता स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और वहां की स्थिति को सरकार तक पहुंचा रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पेंड्रावन और सेलूद में छात्रों ने स्कूल में शिक्षक, सड़क और मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन किया था. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी एक्टिव हो गई है.
छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद काॅकरोच जनता पार्टी नेता महेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को स्थिति से अवगत करने के लिए लेटर लिखा है. इस लेटर में उन्होंने पेंड्रावन स्कूल के साथ प्रदेश के अन्य सभी स्कूलों में चल रही किसी भी प्रकार की अनियमितता को ठीक करने की अपील की है.
कॉकरो जनता पार्टी ने रखी ये प्रमुख मांग
कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार के सामने तीन सूत्रीय मांगे रखी और इन मांगों पर सरकार को तत्काल प्रभाव से अमल करने की अपील की है.
- पेंड्राबन आत्मानंद स्कूल में बच्चों की मांग अनुसार सभी 17 शिक्षकों की स्थायी पदस्थापना हो, अटैचमेंट से काम न चलाया जाए. स्कूली बच्चों की सभी मांगे यथाशीघ्र पूरी करें.
- 10 दिन में प्रदेश के सभी स्कूलों में रिक्त पदों की सूची संभाग, जिला स्कूल नाम, रिक्त पद, विषय अनुसार सार्वजनिक कर सभी रिक्त पदों पर भर्ती योजना बनाकर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. कार्यरत अनियमित संविदा शिक्षकों को सम्मानजनक बेसिक मानदेय दिया जाए जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपना शत-प्रतिशत दे सकें और आंदोलन के लिए मजबूर न हों.
- पूरे प्रदेश में शिक्षकों की पूर्ति व भर्ती शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले की जाए ताकि सत्र प्रारंभ से ही अध्यापन कार्य सुचारू रूप से चल सके.
स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
हालही में कुछ दिन पहले दुर्ग जिले के पेंड्रावन में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 400 स्टूडेंट्स ने छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर खैरागढ़-धमधा मुख्य रास्ते पर करीब 12 घंटे तक चक्काजाम किया.
बाद में शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया नए शिक्षकों की नियुक्ति का इसके आद मामला शांत हुआ. वहीं सुबह दुर्ग के सेलूद स्थित स्कूल के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने शौचालय और मूलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए दुर्ग-पाटन मार्ग पर प्रदर्शन किया था.
ये भी पढे़ं- ‘अब शायद सौरव की बारी…’, सीजेपी के अभिजीत दीपके ने क्यों कही ये बात?
