Vistaar NEWS

Durg: सरकारी अस्पताल की लैब में ब्लड सैंपल के बीच बनाई Reels, सिविल सर्जन ने दिखाई सख्ती… देखें Video

durg hospital atal Arogya lab technician reels video viral

दुर्ग: लैब टेक्नीशियंस ने बनाई रील्स

Durg News: दुर्ग जिला अस्पताल की लैब में रील बनाने की वीडियो सामने आया है. लैब टेक्नीशियंस ब्लड सैंपल और चिकित्सीय उपकरणों के साथ रील बनाते हुए दिख रही हैं. अलग-अलग गानों पर रील्स बनाने का वीडियो सामने आया है. स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सिविल सर्जन ने दिखाई सख्ती

मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन आशीषन मिंज ने इसे अनुशासनहीनता माना है. लैब प्रभारी जेपी मेश्राम से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है. अटल आरोग्य लैब में रील बनाई गई. प्रबंधन के अनुसार हर दिन 100 से ज्यादा लोग जांच के लिए आते हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

‘कर्मचारियों को मर्यादा में रहना चाहिए’

सिविल सर्जन मिंज का कहना है कि शासकीय सेवा में तैनात कर्मियों को मर्यादा में रहना चाहिए. लैब में इस तरह रील नहीं बनाना चाहिए. वीडियो को जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Durg News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी का मामला, महिला यात्री घायल

HIV रिपोर्ट पर हुआ था विवाद

कुछ दिनों पहले इसी लैब की रिपोर्ट पर विवाद हो गया था. जिला अस्पताल में एडमिट युवक की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जब युवक ने इस पर सवाल उठाए तो दोबारा जांच की गई. रिपोर्ट निगेटिव आई. इसे लेकर बवाल हुआ था. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने लैब से रिपोर्ट मांगी थी. इसके साथ ही मशीनों की जांच एवं सही तरीके से कैलिब्रेशन कराने के लिए कहा था.

https://vistaarnews.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-29-at-8.11.02-AM.mp4
https://vistaarnews.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-29-at-8.11.03-AM.mp4
Exit mobile version