Durg: दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सुपेला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार सहित कुल 9.94 लाख रुपए की संपत्ति जप्त की गई है.
मुखबिर के जरिए मिली थी सूचना
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कोसानगर गांधी नगर में एक लाल रंग की कार में सवार दो युवक प्रतिबंधित हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया.
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
तलाशी लेने पर आरोपी मोहम्मद इम्तियात के पास से 2.65 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. वहीं, दूसरे आरोपी मोहम्मद फैजान के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कार जप्त की गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुपेला थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से हेरोइन बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस का मानना है कि वे क्षेत्र में ग्राहकों की तलाश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़ें: बिलासपुर: 90 साल बाद तबाही का खौफनाक मंजर, 400 घरों में घुसा पानी, सड़कों पर चल रही नाव
