Vistaar NEWS

Rajnandgaon: विधानसभा अध्यक्ष का अलग अंदाज, ई-रिक्शा में जनता के बीच पहुंचे डॉ रमन सिंह

Dr. Raman Singh

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का एक अनोखा अंदाज इन समय चर्चा में बना हुआ है. श्रमिक सम्मेलन के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ई-रिक्शा में सवार होकर निकले और उनका यही अंदाज लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया. ई-रिक्शा में बैठकर जनता से मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लोगों से संवाद किया. इस दौरान स्थानीय लोग भी उनसे मिलने पहुंचे.

सुरक्षाकर्मी भी रहे मौजूद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. दरअसल राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में श्रम कल्याण विभाग की ओर से श्रमिक सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह पहुंचे थे. कार्यक्रम के समापन के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर जनता से मिलने पहुंच गए.

डॉ. रमन सिंह ने कहा…

श्रमिक सम्मान सम्मेलन संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा ‘राजनांदगांव तेजी से औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि जिले में स्टील प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है, जिसमें करीब 5 हजार करोड़ से 10 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश प्रस्तावित है. इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी.’

जल्द ही इस परियोजना पर भी काम शुरू होगा-डॉ. रमन सिंह

उन्होंने यह भी कहा, ‘राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित यूरिया प्लांट की घोषणा पहले ही हो चुकी है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये होगी. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इस परियोजना पर भी काम शुरू होने की संभावना है.’

ये भी पढ़ें- Ambikapur: खाद माफियाओं पर मेहरबानी? दोगुने दाम पर बिक रहा यूरिया, FIR के बजाय सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई

Exit mobile version