Vistaar NEWS

दुर्ग से हरिद्वार और गोंदिया से कटरा स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, सांसद संतोष पांडेय ने GM को लिखा पत्र

rajnangaon mp santosh pandey demands special train haridwar and katra

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने दुर्ग से हरिद्वार और गोंदिया से कटरा स्पेशल ट्रेन की मांग रखी

CG News: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने दुर्ग से हरिद्वार और महाराष्ट्र के गोंदिया से छत्तीसगढ़ होते हुए कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी है. दोनों ट्रेनों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ये मांग की गई है.

सांसद ने पत्र में क्या लिखा?

सांसद संतोष पांडेय ने पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ से त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग पवित्र स्नान के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं. इस रेल मार्ग पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में वेटिंग चल रही है. इस वजह से लोगों को टिकट बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अत्यधिक दबाव के कारण कंफर्म टिकट में परेशानियां हो रही हैं.

वहीं, उन्होंने एक अन्य महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रेन चलाने की मांग रखी है. गोंदिया से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए कहा है. उन्होंने ट्रेन के मार्ग के लिए दुर्ग, रायपुर, उसलापुर (बिलासपुर), कटनी मुड़वारा मार्ग का प्रस्ताव रखा है. इससे उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा.

मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखें- सांसद

सांसद ने लेटर के साथ छत्तीसगढ़ रेल विकास संगठन से मिले पत्र को भी संलग्न किया है. उन्होंने जीएम से इस मांग को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के लिए कहा. जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कहा.

ये भी पढ़ें: Rajnandgaon News: डोंगरगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल

त्योहारी सीजन में मिलेगा लाभ

आने वाले दिनों में नवरात्रि, दशहरा, दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. इस दौरान लोग बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं. राज्य के लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो. इसके लिए सांसद पांडेय ने दो स्पेशल ट्रेनों की मांग की है.

Exit mobile version