Vistaar NEWS

अयोध्या-बाबा बैद्यनाथ से अमरनाथ तक का संकल्प, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव

Rajnandgaon News

रोहित कश्यप

कहते है कि आस्था जब संकल्प बन जाए तो 7500 किलोमीटर भी कम लगते हैं. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी रोहित कश्यप भगवान शिव की भक्ति और देश की विविध संस्कृति को करीब से जानने के संकल्प के साथ करीब 7500 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा पर निकले हैं. अपनी यात्रा के दौरान बुधवार को वे राजनांदगांव पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

2 महीने 26 दिन से पैदल चल रहे हैं रोहित

रोहित कश्यप पिछले 2 महीने 26 दिन से रोहित पैदल चल रहे हैं. अब तक वो करीब 2600 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने अयोध्या में श्री राम, काशी में विश्वनाथ, झारखंड में बाबा बैद्यनाथ और पुरी में जगन्नाथ जी के दर्शन किए. रोहित ने बताया कि आगे का रास्ता उज्जैन महाकाल, अमरनाथ और फिर केदारनाथ धाम का है.

धैर्य और संकल्प की अनोखी मिसाल

रोहित का कहना है कि पैदल यात्रा में लोगों से मिलना, प्रकृति को देखना और भगवान के दर्शन का अनुभव किसी और माध्यम से नहीं मिल सकता. रोहित कश्यप का 7500 किलोमीटर का ये सफर श्रद्धा, धैर्य और संकल्प की अनोखी मिसाल है.

सभी दोस्तों को हर महादेव-रोहित कश्यप

रोहित ने कहा ‘सभी दोस्तों को हर महादेव, जय सिया राम. मैं उत्तर प्रदेश जिला लखीमपुर खीरी से पैदल कांवड़ यात्रा कर रहा हूं. लगभग साढ़े सात हजार किलोमीटर की. अभी अयोध्या श्री राम जी, काशी विश्वनाथ, देवघर बाबा बैद्यनाथ, पुरी जगन्नाथ धाम के दर्शन किए. अब जा रहे हैं महाकाल उज्जैन, उसके बाद अमरनाथ बाबा बर्फानी, फिर केदारनाथ. आज हो गया है दो महीना छब्बीस दिन पैदल चलते हुए. पैदल में जो अनुभव मिलता है वो शायद किसी और माध्यम से नहीं मिल सकता. ऊपर वाले की कृपा और आप सभी के सहयोग से यात्रा संपन्न हो जाती है.’

ये भी पढ़ें: दुर्ग में 22वें दिन अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की कर रहे मांग

Exit mobile version