Rajnandgaon News: चिचोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से ज्यादा गांजे के साथ महाराष्ट्र की दो महिला तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर दिन बुधवार की रात को चिचोला बस स्टैंड के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई थी. इसी बीच चिचोला पुलिस ने आशा सुनील काडे (28) और गौरी भगवान काले (45) को अवैध तरीके से गांजा तस्करी करते हुए पकड़ लिया.
Rajnandgaon News

दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Maharashtra Women Held At Chichola: प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अवैध कारोबार को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में अभियान चला रही है. पुलिस अधिकारी अवैध कारोबारियों की जांच पड़ताल कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले रही हैं. प्रदेशभर में चल रहे अवैध कारोबार के बीच चिचोला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महाराष्ट्र की दो महिलाएं गांजा तस्करी करते हुए पाई गई हैं, जिन्हें चिचोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, तस्करों से लगभग 8.224 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 500 रुपये बताई जा रही है.

बस स्टैंड पर घेराबंदी कर दबोची गईं दोनों महिलाएं

प्रदेशभर में आए दिन अवैध कारोबार के मामले देखने को मिलते हैं. इन्हीं तस्करों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए चिचोला पुलिस सख्त नजर आ रह है. पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर दिन बुधवार की रात को चिचोला बस स्टैंड के पास पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई थी. इसी बीच चिचोला पुलिस ने आशा सुनील काडे (28) और गौरी भगवान काले (45) को अवैध तरीके से गांजा तस्करी करते हुए पकड़ लिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आशा सुनील काडे बोरगांव, जिला बीड की रहने वाली है. वहीं गौरी भगवान काले जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) की निवासी है. पुलिस ने बताया कि ये दोनों महिलाएं बस से सफर करते हुए रायपुर से चिचोला पहुंची थीं और अवैध तरीके से गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थीं.

बैग की तलाशी में मिले गांजे से भरे पैकेट

जब पुलिस ने दोनों महिलाओं के बैग की जांच की, तो अंदर से खाकी टेप से लिपटे हुए प्लास्टिक के पैकेट निकले. इन पैकेटों के अंदर गांजा भरा हुआ था. पुलिस ने आशा काडे के पास से 4.110 किलो और गौरी काले के पास से 4.114 किलो गांजा बरामद किया. इस तरह दोनों के पास से कुल 8.224 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 500 रुपये बताई गई है.

जेल भेजी गईं दोनों महिलाएं

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया. चिचोला पुलिस चौकी में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें