Vistaar NEWS

Raipur News: 6 साल के ‘गूगल बॉय’ रुद्र ने राज्यपाल को किया हैरान, सामान्य ज्ञान में दिखाई अद्भुत प्रतिभा

google boy

‘गूगल बॉय’ रुद्र को मिला सम्मान

Raipur News: राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में जिला दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र शर्मा ने अपने पालकों के साथ मुलाकात की. अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से उसने हैरान कर दिया. राज्यपाल डेका से मुलाकात के दौरान रुद्र ने सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवालों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

यूपीएससी और पीएससी स्तर के प्रश्नों के उत्तर दिया

कक्षा पहली के छात्र रुद्र को यूपीएससी और पीएससी स्तर के प्रश्नों के उत्तर भी याद हैं. मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उससे छत्तीसगढ़ के गठन, राज्य की विशेषताओं और भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका रुद्र ने बिना झिझक तुरंत सही जवाब दिया.

राज्यपाल ने रुद्र की सराहना की

रुद्र की तेज स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उसकी सराहना की. उन्होंने लोक भवन की ओर से रुद्र को प्रमाण पत्र प्रदान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें-CG Rule Change 1st May: LPG के दाम से लेकर UPI और क्रेडिट कार्ड तक…1 मई 2026 से छत्तीसगढ़ में बदले ये नियम

साथ में परिवार जन भी उपस्थित रहे

इस अवसर पर रुद्र के माता पायल शर्मा के साथ उसके नाना विनोद शर्मा भी उपस्थित थे, जिन्होंने उसकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की.

Exit mobile version