एक दूल्हा, दो दुल्हन… एक ही मंडप में लिए सात फेरे, अनोखी शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी का मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हे ने दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए है. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. ये मामला पूरा नारायणपुर के नेलवाड़ गांव का है.
CG News

एक दूल्हा, दो दुल्हन

नावेंद्र नागवंशी(नारायणपुर)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी का मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हे ने दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए है. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. ये मामला पूरा नारायणपुर के नेलवाड़ गांव का है.

एक दूल्हा, दो दुल्हन… एक ही मंडप में लिए सात फेरे

नारायणपुर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत नेलवाड़ में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक दूल्हे ने एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ विवाह रचाया. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों के बीच जिज्ञासा का केंद्र बन गया.
जानकारी के अनुसार, दूल्हे लिकेश ने सुगोंती और सरिता नामक दो युवतियों के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया. इस मामले की सच्चाई जानने पर सामने आया कि यह फैसला स्वास्थ्यगत परिस्थितियों और सामाजिक सहमति के आधार पर लिया गया.

सभी की मर्जी से हुई शादी

बताया गया कि लिकेश और सुगोंती के बीच पढ़ाई के समय से प्रेम संबंध था और दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे, लेकिन सामाजिक रूप से विवाह नहीं हुआ था. इसी दौरान सुगोंती मजदूरी के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई. लंबे इलाज के बाद भी वे खेती-किसानी जैसे भारी काम करने में असमर्थ हो गईं. इन परिस्थितियों को देखते हुए परिवार और समाज के बीच चर्चा की गई. इसके बाद लिकेश ने सरिता को अपने परिवार में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। सामाजिक प्रमुखों की बैठक बुलाई गई, जिसमें स्थिति को समझते हुए समाज ने दोनों युवतियों के साथ एक ही मंडप में विवाह की अनुमति दे दी. दोनों दुल्हनों ने भी स्पष्ट किया कि यह शादी उनकी अपनी इच्छा और सहमति से हुई है.

ये भी पढ़ें- सावधान! छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर CGMSC ने लगाई रोक, अस्पतालों से मंगाए गए वापस

पहले भी मामला आया था सामने

इसके पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी अनोखी शादी हुई थी. जिसमें एक दूल्हे और दोनों दुल्हनों ने शादी रचाई थी. तीनों के द्वारा अन्य रस्में भी एक साथ निभाते हुए कई वीडियो सामने आए थे. इसमें दूल्हा अपने दोस्तों और ग्रामीणों के साथ जमकर डांस करते भी दिख रहा था.

दरअसल, बस्तर के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में कई बार प्रेम प्रसंगों या विशेष परिस्थितियों के कारण उत्पन्न सामाजिक विवादों को सुलझाने रूढ़ीगत नियमों का सहारा लिया जाता है.

ज़रूर पढ़ें