सावधान! छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर CGMSC ने लगाई रोक, अस्पतालों से मंगाए गए वापस

CG News: छत्तीसगढ़ में CGMSC ने फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है. दवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई है.
CG News

छत्तीसगढ़ में दो दवाओं पर लगा बैन

CG News: छत्तीसगढ़ में CGMSC ने फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है. दवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई है. जांच पूरी होने तक राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई दवाओं को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह दवाएं Cipco फार्मास्युटिकल्स द्वारा सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई थी. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी अस्पतालों को स्टॉक तुरंत वेयरहाउस में जमा करने के निर्देश दिए हैं.

ज़रूर पढ़ें