Vistaar NEWS

‘प्रदेश में हर स्तर पर पूरी तैयारी है ‘, इबोला वायरस पर बोले श्याम बिहारी जायसवाल – 3 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है

health minister shyam bihari jaiswal on ebola virus said Preparations at every level across chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इबोला पर बोले- प्रदेश में हर स्तर पर तैयारी है

CG News: छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है. इससे निपटने के लिए प्रदेश में हर स्तर पर तैयारियां की गई हैं. दुर्ग में एक और व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है. शख्स की इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है. व्यक्ति सूडान से यहां पहुंचा था, जिसे अब होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसके साथ ही सावधानियां बरती जा रही हैं. अब आइसोलेशन में रखने वाले लोगों की संख्या अब 4 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि इबोला वायरस को लेकर हमने पूरे प्रदेश में हर स्तर पर तैयारी की है. साउथ अफ्रीकन देशों में 250 से 300 केस पाए गए हैं. दुर्ग में जिन तीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है, उनमें कांगो, इथियोपिया और एक अन्य देश का नागरिक है. उन्होंने आगे कहा कि ऐतिहातन तीनों को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है. अब तक जांच में लक्षणों की पुष्टि नहीं हुई है. किसी भी प्रकार के सिम्टम्स भी नहीं दिखाई दे रहे हैं. सुरक्षा की दृष्टि से आइसोलेशन में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा फीस में बढ़ोतरी, माशिमं ने जारी किया आदेश, जानिए अब कितने रुपये देने होंगे

क्या है इबोला वायरस?

Exit mobile version