छत्तीसगढ़ में यहां खूबसूरत वादियों में छिपा है ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’, गर्मियों में आएगी स्वर्ग वाली फिलिंग
श्वेक्षा पाठक
धुड़मारास
अगर गर्मी से राहत पाने के लिए किसी शांत, प्राकृतिक और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो छत्तीसगढ़ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. वैसे तो छत्तीसगढ़ में कई खूबसूरत जगह हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने देश ने बल्कि दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई हैबस्तर जिले के छोटे से गांव ने धुड़मारास ने अपनी अनोखी खूबसूरती और खासियत के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है.यह गांव एक ऐसी ही जगह है, जहां प्रकृति की गोद में शांति, ठंडक और रोमांच तीनों का अनोखा संगम देखने को मिलता है. पहाड़ों और नदी के बीच गाने जंगलों में बसे धुड़मारास गांव को UNWTO (United Nations World Tourism Organization) की टॉप- 20 बेस्ट विलेज की सूची में शामिल किया गया है. धुड़मारास गांव सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि घूमने और अलग-अलग एक्टिविटीज के लिए भी खास काफी खास है. धुड़मारास गांव में आप घने जंगलों के बीच ट्रेकिंग का शानदार अनुभव ले सकते हैं.एडवेंचर के शौकीनों के लिए पास की नदी में कयाकिंग और बोटिंग जैसी गतिविधियां उपलब्ध हैं, जबकि नदी के किनारे कैंपिंग करने से आपको पानी के ठीक पास रात बिताने का एक अनोखा अनुभव मिलता है.इसके अलावा पक्षियों को देखने (बर्डवॉचिंग) से आपको विभिन्न प्रकार की पक्षी प्रजातियों को देखने का अवसर मिलता है.यहां आप गांव के लाइफस्टाइल को करीब से देख सकते हैं और आदिवासी कल्चर को समझने का मौका मिलेगा.