Vistaar NEWS

IIIT रायपुर हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 से ज्यादा लैपटॉप लेकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

CG News

संदिग्ध

Fifteen Laptops Stolen From Hostel: छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान IIIT रायपुर में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जहां शातिर चोर ने हास्टल में घुसकर करीब 15 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

IIIT रायपुर हॉस्टल से 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी

CCTV की जांच जारी

छात्रों का कहना है कि घटना बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है. चोरों को पहले से जानकारी थी कि परीक्षा के समय हॉस्टल खाली रहेगा. इसी वजह से उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए यही समय चुना. घटना के बाद संस्थान प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कराई.

ये भी पढ़ें- Narayanpur: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी की जब्त, AK-47 समेत भारी हथियार भी बरामद

शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध युवक कैमरे में दिखाई दिए हैं. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी में कुछ लोग बैग लेकर हॉस्टल क्षेत्र से बाहर जाते दिखाई दिए हैं. पुलिस तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Exit mobile version