Narayanpur: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए 1 करोड़ से ज्यादा की नकदी की जब्त, AK-47 समेत भारी हथियार भी बरामद

Narayanpur: नारायणपुर पुलिस को नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र सीमा के पास अबूझमाड़ क्षेत्र से 1 करोड़ 1 लाख 64 हज़ार रुपये की नकदी के साथ-साथ भारी मात्रा में स्वचालित हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं.
narayanpur

नक्सलियों का करोड़ों का कैश बरामद

Narayanpur: नारायणपुर पुलिस को नक्सल विरोधी तलाशी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र सीमा के पास अबूझमाड़ क्षेत्र से 1 करोड़ 1 लाख 64 हज़ार रुपये की नकदी के साथ-साथ भारी मात्रा में स्वचालित हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं.

बरामद की गई चीज़ों में शामिल हैं

  • 3 SLR राइफलें
  • 2 .303 राइफलें
  • 3 AK-47 राइफलें
  • भरमार और देसी हथियार
  • बड़ी मात्रा में देसी BGL रॉकेट और लॉन्चर
  • इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और अन्य विस्फोटक सामग्री

सरेंडर नक्सलियों ने दी जानकारी

यह बरामदगी आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर की गई.
नारायणपुर पुलिस ने पिछले दो वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान कुल 265 हथियार बरामद किए हैं.

बीजापुर में मिला था नक्सलियों का बंकर

बता दें कि इसके पहले बीजापुर में डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र ‘पीडिया’ और ‘थाना गंगालूर’ की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया. जंगल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के भीतर छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला. बम निरोधक दस्ते (BDDS) द्वारा सुरक्षा जांच और डिमाईनिंग की कार्रवाई के बाद जब बंकर की तलाशी ली गई, तो वहां मशीनों और हथियारों का बड़ा भंडार मिला था. बरामद सामग्रियों को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि माओवादी इसका उपयोग हथियार बनाने या मरम्मत करने के लिए कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Bilaspur: बिलासपुर में बनते ही उखड़ने लगी 1.4 करोड़ की सड़क, हाथ से निकल रहा डामर, Video वायरल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई सामग्री को जब्त कर लिया गया था और इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.

ज़रूर पढ़ें