Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 1 जून को रहेगी छुट्टी, शराब दुकानें भी रहेंगी बंद, जानें कारण

CG News

File Image

CG News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं. वहीं 1 जून को कवर्धा जिले में अध्यक्ष पद और ग्राम पंचायत पद के लिए मतदान होना है. इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर गोपाल वर्मा ने एक बड़ा फैसला किया है.

कवर्धा जिले में मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से 1 जून को जिले में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

इसके साथ ही जिले की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानों को भी 1 जून को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. आबकारी विभाग को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिला प्रशासन की तरफ से मतदाताओं से अपील की गई है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
बढ़-चढ़कर करें मतदान

मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है. अवकाश घोषित होने से सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्य प्रभावित रहेगा, जबकि कर्मचारियों और मतदाताओं को मतदान के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें- खाकी पर दाग: राजनांदगांव में 14 साल की बच्ची को बताया प्रेग्नेंट, पुलिस ने थाने में पीटा, TI और महिला आरक्षक सस्पेंड

कलेक्टर गोपाल वर्मा का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे.

Exit mobile version