Vistaar NEWS

मानवता शर्मसार! अपने ही बच्चों को मां-बाप ने दलाल को बेचा, पुलिस ने 6 मासूमों का किया रेस्क्यू

CG News

पुलिस ने 6 मासूमों का किया रेस्क्यू

वेदांत शर्मा(कबीरधाम)

CG News: कबीरधाम जिले से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नाबालिग बच्चों को महज 5 से 6 हजार रुपए में बेचने का खुलासा हुआ है. हैरानी की बात यह है कि इस घिनौने काम में बच्चों के अपने ही माता-पिता के शामिल होने की बात सामने आ रही है.

अपने ही बच्चों को मां-बाप ने दलाल को बेचा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक लिखित शिकायत के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा नाबालिग बच्चों को बाहर ले जाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही है. सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि इन बच्चों से जबरन मजदूरी कराई जा रही थी और उन्हें बेहद कम कीमत पर खरीदा गया था.

पुलिस ने 6 मासूमों का किया रेस्क्यू

मामले से जुड़े आवेदन में चेतन यादव और रवि यादव नामक व्यक्तियों पर नाबालिग बैगा बच्चों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि बच्चों को गांव से दूर ले जाकर काम में लगाया गया और बदले में उनके माता-पिता को पैसे दिए गए. फिलहाल पुलिस बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Mahtari 27th Installment Update: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी, आपके खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक

इस घटना ने एक बार फिर जिले में मानव तस्करी और बाल मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जरूरत है कि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषियों को कड़ी सजा दी जाए.

Exit mobile version