Vistaar NEWS

कोरबा में रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, नदी में छलांग लगाई, डूबने से हुई मौत, 48 घंटे बाद मिला शव

korba young man loses his life when trying make reels

कोरबा: रील बनाने के चक्कर में युवक की गई जान

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. जहां रील बनाने के चक्कर में युवक की जान चले गई. जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था. रील बनाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और डूबने से मौत हो गई.

वीडियो आया सामने

कुसमुण्डा थाना इलाके के अहिरन नदी में निखिल सिंह के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है. दोस्त को रील बनाना है कहकर मोबाइल का कैमरा चालू करवाया था और नदी में छलांग लगा दी थी. देखते ही देखते युवक नदी में डूब गया.

क्या है पूरा मामला?

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और मौके पर स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया. 24 घंटे बाद SDRF की टीम को भी बुलाया गया लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा. मौके पर परिजन रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर ही मौजूद थे. इतने में परिजन ने पानी के ऊपर निखिल का शव देखा फिर, रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला है.

मृतक युवक के पिता SECL में काम करते हैं

बताया जा रहा है कि, मृतक SECL में डम्पर ऑपरेटर का बेटा है और 48 घंटे बाद शव मिला है. फिलहाल, शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें: सूरजपुर सोलर पावर प्लांट 9 महीने से बंद, कई गांवों में अंधेरा, भीषण गर्मी में जीने को मजबूर हजारों आदिवासी परिवार

पुलिस की अपील, जुनून बना खतरा

आजकल युवाओं के बीच रील और शॉर्ट्स बनाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है. फेमस होने के लिए लोग खतरनाक जगहों पर वीडियो बना रहे हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी, पहाड़ और दूसरे खतरनाक जगहों पर रील बनाने से बचें. इससे जान को खतरा हो सकता है.

Exit mobile version