Vistaar NEWS

रोडीज फेम ऋषभ और श्रेया ने युवतियों को खुलेआम पिलाई शराब, लेट नाइट पार्टी में हुए थे शामिल, बोले- दारू पीकर ऐश करो

Raipur club late night party rodies fame Shreya and Rishabh video viral

रायपुर: रोडीज फेम श्रेया और ऋषभ का वीडियो वायरल

CG News: रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें श्रेया युवतियों को शराब पिलाते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वे कहते हुई नजर आ रही हैं कि दारू पियो और ऐश करो. इस वीडियो में लाउड म्यूजिक और युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है.

लोगों ने जताई नाराजगी

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी है. लोगों को कहना है कि शहर में हो रहीं लेट नाइट पार्टियां सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. पुलिस को इस तरह की एक्टिविटी पर एक्शन लेना चाहिए.

खुलेआम परोसी जा रही थी शराब

रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित एक क्लब में लेट नाइट पार्टी आयोजित की गई. इसमें रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल शामिल हुए. ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि वीडियो पियानो क्लब का है. यहां तेज आवाज में म्यूजिक प्ले किया जा रहा था. वहां मौजूद लोगों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद करीब 12.30 बजे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुची और पार्टी रुकवा दी गई .

ये भी पढ़ें: CG News: बस्तर के विकास पर दिल्ली में बड़ी बैठक, पीएम मोदी और गृह मंत्री के सामने सीएम साय पेश करेंगे रोडमैप

पुलिस का क्या कहना है?

नाइट क्लब संचालन के लिए एक तय समय सीमा होती है. इसके बाद एक्टिविटी बंद करनी होती है. सेरीखेड़ी स्थित क्लब में देर रात तक पार्टी जारी रही. मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने कहा कि लेट नाइट पार्टी की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है. नियमों के उल्लंघन की बात सामने आने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version