Vistaar NEWS

महावीर जयंती पर प्रशासन का बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की ब्रिकी पर रहेगी रोक, 31 मार्च को बूचड़खाने रहेंगे बंद

raipur_nagar_nigam

रायपुर नगर निगम

CG News: महावीर जंयती 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. जैन धर्म की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया है. इस बारे में निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. त्योहार के दिन मांस की बिक्री से जुड़ी से किसी भी गतिविधि को अनुमति नहीं होगी.

महापौर के निर्देश पर आदेश

रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम की ओर से मांस बिक्री पर रोक लगाई गई है. महावीर जयंती के दिन बूचड़खाने और मांस-मटन की बिक्री वाली दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. ये फैसला छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशो के तहत लिया गया है. हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर तृप्ति पाणिग्रही ने इस आदेश को शहर के हर वार्ड में सख्त के साथ पालन कराने की बात कही है.

आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पूरे शहर में इस आदेश का पालन कड़ाई से कराया जाएगा. नगर निगम क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वतच्छता निरीक्षक अपने-अपने इलाकों में निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही सुनिश्चित करेंगे कि कहीं मांस तो नहीं बेचा जा रहा है. इसके साथ ही रेस्टॉरेंट, होटल और ढ़ाबा में बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी निजात! अगले 4 दिन झमाझम बारिश का दौर, IMD का यलो अलर्ट जारी

लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है

प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि आदेश को ना मानने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. इसके साथ ही कई अन्य कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं. नगर निगम ने दुकानदारों, व्यापारियों और होटल एवं रेस्टॉरेंट संचालकों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें.

Exit mobile version