इंदौर की तर्ज पर रायपुर में भी कचरा गाड़ियों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, घर बैठ मिलेगी लोकेशन

Raipur Kachra Gadi Tracking: यह व्यवस्था इंदौर की तर्ज पर शुरू की जाएगी. इंदौर देश के सबसे साफ शहरों में एक माना जाता है और वहां इसी तरह की ट्रैकिंग व्यवस्था लागू है.रायपुर नगर निगम भी उसी मॉडल को अपनाकर शहर को साफ-सुथरा बनाने जा रहा है.
raipur

रायपुर में कचरा गाड़ियों की ऑनलाइन ट्रैकिंग

Raipur Kachra Gadi Tracking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राजधानी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. अब रायपुर में कचरा गाड़ियों की ऑनलाइन ट्रैकिंग शुरू की जाएगी. नगर निगम ने इसके लिए नया सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया है. रायपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.

नई व्यवस्था से क्या-क्या फायदा मिलेगा

इस नई व्यवस्था के तहत अब हर कचरा गाड़ी की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी. गाड़ी कहां है, किस वार्ड में पहुंची और कहां रुकी, यह सब कुछ कमांड सेंटर से देखा जा सकेगा. अक्सर लोगों की शिकायत रहती थी कि उनके इलाके में कचरा गाड़ी नहीं पहुंची. अब इस शिकायत पर लगाम लगेगी. निगम के अधिकारी रियल टाइम में गाड़ियों की मॉनिटरिंग कर सकेंगे.

इंदौर की तर्ज पर शुरू हुई व्यवस्था

वहीं, यह व्यवस्था इंदौर की तर्ज पर शुरू की जाएगी. इंदौर देश के सबसे साफ शहरों में एक माना जाता है और वहां इसी तरह की ट्रैकिंग व्यवस्था लागू है.रायपुर नगर निगम भी उसी मॉडल को अपनाकर शहर को साफ-सुथरा बनाने जा रहा है.

शौचालयों की भी होगी निगरानी

सिर्फ कचरा गाड़ियां ही नहीं, बल्कि शहर के 200 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों की भी अब मॉनिटरिंग होगी. सफाई के बाद कर्मचारियों को चार एंगल से फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा. इससे यह पता चल सकेगा कि शौचालय की सफाई सही तरीके से हुई है या नहीं. पूरी व्यवस्था की निगरानी जयस्तंभ चौक स्थित कमांड सेंटर से होगी. यहां से बैठकर अधिकारी पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर नजर रखेंगे. बता दें, नगर निगम की योजना है कि जनवरी से यह सुविधा आम जनता के लिए भी शुरू कर दी जाए. जनवरी से ‘मोर रायपुर ऐप’ पर कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें