Vistaar NEWS

CG News: नवा रायपुर का सफर होगा आसान! जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 40 ई-बसें, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

raipur nava raipur 40 electric buses tender complete fare route and schedule

नवा रायपुर में चलेंगी 40 ई-बसें

CG News: रायपुर से नवा रायपुर तक का सफर आसान और सुगम होने वाला है. इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. दोनों जगहों को जोड़ने के लिए 40 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी. इससे विभिन्न सरकारी दफ्तरों में कामकाज करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को आने-जाने में लाभ मिलेगा.

8 साल पुराना इंतजार जल्द खत्म होगा

पिछले 7-8 सालों से लोग ई बस के संचालन का इंतजार कर रहे हैं. अब ये सपना जल्द ही साकार होने वाला है. नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. कंपनी को 73.80 रुपये प्रति किमी की दर से निविदा की गई है. बताया जा रहा है कि अगले 2-3 महीनों में बसें सड़कों पर दिखाई देने लगेगी. कंपनी से अनुबंध 10 सालों के लिए किया गया है.

डिपो बनाने का काम शुरू

टेंडर प्रक्रिया के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है. चीचा क्षेत्र में मॉडर्न डिपो बनाने का काम शुरू हो चुका है. यहां वर्कशॉप का निर्माण किया जाएगा. जहां बसों की चार्जिंग की व्यवस्था होगी. इसके साथ ही बसों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, यहां से लाइव मॉनिटरिंग भी की जाएगी. सभी बसों को सीसीटीवी और जीपीएस से लैस किया जाएगा. बस के अगले और पिछले हिस्से में डिस्प्ले लगा होगा, जिस पर डेस्टिनेशन, नेक्स्ट स्टॉप की जानकारी होगी.

ये भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ के कई पंपों पर खत्म हुआ तेल, पेट्रोल-डीजल को लेकर मची अफरा-तफरी

अधिकतम कितना किराया होगा?

बताया जा रहा है कि रायपुर से नवा रायपुर तक के लिए अधिकतम 45 रुपये किराया रखा गया है. इन बसों के आने से प्रदूषण मुक्त वातावरण निर्मित होगा. बसें रायपुर रेलवे स्टेशन, आरंग, अभनपुर और माना तक संचालित की जाएंगी.

Exit mobile version