Raipur: रायपुर में अफीम-डोडा तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ट्रेलर में छिपाकर लाया 15 लाख का माल, ऐसे हुआ खुलासा

Raipur: राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने पंजाब के ट्रक से अफीम और डोडा बरामद कर एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
Raipur

पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Raipur: राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने पंजाब के ट्रक से अफीम और डोडा बरामद कर एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आमानाका पुलिस ने टाटीबंध इलाके में सप्लाई की तैयारी कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा. जब्त मादक पदार्थों की कीमत करीब 15.25 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

अफीम-डोडा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने का है. जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेलर क्रमांक PB-05-AB-9313 का चालक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है.

ये भी पढ़ें- CG News: RTE एडमिशन पर हाई कोर्ट की सख्ती, 400 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं, सरकार से मांगा जवाब

15 लाख का माल किया जब्त

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह बताया. वह पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें बोरी में रखा 4.432 किलो डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा 79.30 ग्राम अफीम बरामद हुआ. इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

ज़रूर पढ़ें