Baloda bazar: जिला अस्पताल में ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ, वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी

Balodabazar: बलौदाबाजार के जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहा वीडियो अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बनाया था.
CG News

शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ

Balodabazar: बलौदाबाजार के जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मचारी का शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहा वीडियो अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने बनाया था. वीडियो में नाम पूछने पर वह कहते दिखाई दिया कि मैं गलती से शराब पी लिया हूं. सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने ड्रेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

ड्यूटी टाइम में शराब पीकर पहुंचा मेडिकल स्टाफ

10 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल बलौदाबाजार में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान यह पूरा मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात ड्रेसर तिकेंद्र कांत शराब के इतने नशे में था कि वो खड़ा नहीं हो पा रहा था. ड्रेस तिकेंद्र का नशे में वीडियो बाद में वायरल हुआ. इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात कर्मचारियों से जिम्मेदारी और संवेदनशील व्यवहार की उम्मीद की जाती है. इस तरह की घटना से मरीजों और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है.

वीडियो वायरल होने पर नोटिस जारी

वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे और लोगों में नाराजगी देखी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने वीडियो की पुष्टि की. उन्होंने संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश अवस्थी ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: बीजापुर के जंगलों में मिले नक्सलियों के 8 डंप, IED समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद

ज़रूर पढ़ें