Vistaar NEWS

Bhatapara: अचानक फैल रहा खतरनाक वायरस! 40 सूअरों की मौत से मचा हड़कंप

Bhatapara

भाटापारा

Bhatapara: बलौदा-बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा-बाजार जिले से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, प्रदेश में इस वक्त तेजी से स्वाइन फ्लू फैल रहा है. अब एक और वायरस ने बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में एंट्री ले ली है. बता दें भाटापारा में स्वाइन फीवर ने दस्तक दे दी है. स्वाइन फीवर एक अलग वायरस के कारण होता है जो केवल सूअरों को संक्रमित करता है. अबतक भाटापारा में 40 सूअरों की मौत से हड़कंप मच गया है.

भाटापारा में अब तक 40 सूअरों की मौत

भाटापारा में 1 सितंबर सेअब तक 40 सूअरों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार टेहका रोड स्थित विवान पिक फार्म हाउस में लगातार सूअरों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं वारदात को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है. विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी और उपचार शुरू कर दी है.

सैंपल जांच के लिए भेजे गए भोपाल

विभाग ने लगातार हो रही मौतों के कारण का पता लगाने के लिए सैंपल भोपाल भेज दिए हैं. जिसे जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी. 14 सितंबर के आसपास रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. लगातार मौतों से पशुपालकों और आसपास के लोगों में चिंता बढ़ रही है.

क्या होता है स्वाइन फीवर?

स्वाइन फीवर यह एक अलग वायरस के कारण होता है जो केवल सूअरों (घरेलू और जंगली) को संक्रमित करता है. बताते चलें कि यह वायरस इंसानों में नहीं फैलता है. इससे इंसानों की सेहत को कोई खतरा नहीं होता है, भले ही वे संक्रमित सूअर के संपर्क में आएं. वहीं, सुअरों में तेज बुखार, आंतरिक रक्तस्राव (ब्लडिंग) और अत्यधिक कमजोरी इस वायरस से लक्षण हैं.

H1N1 Cases: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हाहाकार, मरीजों का आंकड़ा 340 के पार, इस जिले में सबसे ज्यादा दहशत

Exit mobile version