Vistaar NEWS

यात्री कृपया ध्यान दें! बिलासपुर-रायपुर-कोरबा रूट की 8 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देख लें लिस्ट

Train Cancel List

फाइल फोटो

Train Cancel List: अगर आप 23 और 24 जुलाई को ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किया जाएगा. इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी

रेलेव की तरफ से दावा किया गया है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है. इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. रेलवे ने बताया कि रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा. यही वजह है कि कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो सकता है.

22 से 23 जुलाई तक ये ट्रेनें रहेगी रद्द

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी

22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ होगी. इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा.

यह भी पढ़ें- Rajnandgaon: जिला अस्पताल की लेटलतीफी ने ली मासूम की जान, सिविल सर्जन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Exit mobile version