Vistaar NEWS

भूपेश बघेल ने उठाए मूर्ति पूजा पर सवाल! BJP ने कहा- पूर्व सीएम ने किया सनातन का अपमान…

BHUPESH BAGHEL

भूपेश बघेल

BJP Sanatan Insult Allegation: छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बीजेपी वर्सेस कांग्रेस शुरू होता हुआ दिख रहा है. जहां, बीजेपी ने एक पोस्ट के जरिए प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा. जिसका भूपेश ने जवाब दिया. अब बीजेपी पूर्व सीएम के जवाब को लेकर हमलावर है. दरअसल, बीजेपी के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा था कि, मूर्ति पूजा नहीं करने वालों का गरबे में क्या काम. इसपर पूर्व सीएम ने जवाब दिया था.

भूपेश बघेल ने क्या कहा ?

इसपर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, वो भारतीय दर्शन को नहीं समझते. पूर्व सीएम ने सनातन धर्म में मूर्ति पूजा को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कबीर पंथ में कौनसी मूर्ति पूज करते हैं. सिख धर्म में कौनसी मूर्ति पूजा है. सतनाम पंथ में कहां मूर्ति पूजा है. पूर्व सीएम ने कहा भारत में बहुत सारे पंथ है जिसमें गुरु परंपरा है.जो गुरु परंपरा है उनमें मूर्ति पूजा नहीं है. उन्होंने कहा पहले भारत को समझें फिर बात करें.

300 रुपये किलो बेचा जाता था गौ-मांस, नागपुर से आता था हलाल करने वाला कसाई, छत्तीसगढ़ गौहत्या कांड में बड़े खुलासे

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पूर्व सीएम के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हुई. भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भूपेश बघेल पर सनातन धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया में बीजेपी ने भूपेश बघेल के बयान को पोस्ट किया और लिखा कि, भूपेश ने आखिर सनातन का अपमान क्यों किया, जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें. इसके नीचे बीजेपी ने पूर्व सीएम का वीडियो लगाया.

इस मामले पर पूर्व विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल CG के संस्कृति के शुभचिंतक है. ऐसा बयान भूपेश बघेल को शोभा नहीं देता.मूर्ति पूजा नहीं मानने वाला बयान बेतुका है और CG के सारे लोग मूर्ति पूजा के समर्थक है.

Exit mobile version