भूपेश बघेल ने पीएम से मांगा जवाब तो विजय शर्मा ने किया पलटवार, बोले- इन्हें दिल्ली दरबार में भीगी बिल्ली बन रहना पड़ता है
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा
CG News: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिपोस्ट किया. इस पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. जहां एक ओर कांग्रेस सत्ता पक्ष से मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब मांग रही. वहीं, बीजेपी ने विपक्षी पार्टी की इस हरकत को अराजकता और विदेशी ताकत का संरक्षक बता दिया है. वार और पलटवार की ये लड़ाई छत्तीसगढ़ पहुंच गई है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से जवाब की मांग है तो डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री से जवाब देने के लिए कहा है. पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री जी! सामने आकर स्वयं जवाब दीजिए. आपके “नाबालिग राष्ट्रीय अध्यक्ष” को कोई गंभीरता से नहीं लेता.
भारी विरोध के चलते जब से भूपेश जी को पंजाब प्रभारी पद से हटाया गया है, तब से वे काफी परेशान हैं और अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं। अब दिल्ली दरबार में तो भीगी बिल्ली बनकर रहना पड़ता है, इसलिए X पर ही कुछ-कुछ लिखकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि यहाँ भी उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) October 10, 2026
डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
भूपेश बघेल के सोशल मीडिया पर पोस्ट पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए उन्हें भीगी बिल्ली बता दिया है. पोस्ट में लिखा कि भारी विरोध के चलते जब से भूपेश जी को पंजाब प्रभारी पद से हटाया गया है, तब से वे काफी परेशान हैं. अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं.
उन्होंने आगे लिखा कि अब दिल्ली दरबार में तो भीगी बिल्ली बनकर रहना पड़ता है, इसलिए X पर ही कुछ-कुछ लिखकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि यहां भी उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है.
ये भी पढ़ें: नक्सलवाद के खात्मे के बाद राहुल गांधी का पहला बस्तर दौरा! दीपक बैज बोले- ग्रामीण और किसानों की समस्या सुनेंगे
नितिन नवीन ने क्या कहा था?
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष झूठ के सहारे संविधान के नाम पर लोकतंत्र को चुनौती दे रहा है. ये जनादेश का अपमान है. उन्होंने आगे कहा कि जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा जताया है. वही देश का नेतृत्व कर रहा है. उन्होंने विपक्षी पार्टियों को हताशा से भरा बता दिया.