Vistaar NEWS

CG Breaking News: 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की दबिश

breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

CG Breaking News:  रायपुर. छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. विभाग की टीमों ने प्रदेशभर में 100 से अधिक अस्पतालों में जांच और निरीक्षण किया है. बताया जा रहा है कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार, मरीजों से जुड़े दस्तावेज और योजना के प्रावधानों के पालन को लेकर लगातार शिकायतें विभाग को मिल रही थीं.

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचकर रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच की. जांच के दौरान अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत किए जा रहे उपचार और उससे संबंधित प्रक्रियाओं की पड़ताल की गई. विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

विस्तार न्यूज के सूत्रों के अनुसार, जांच में अनियमितता पाए जाने पर कई अस्पतालों को आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर किया जा सकता है. हालांकि, किन अस्पतालों पर कार्रवाई होगी और किस तरह की कार्रवाई की जाएगी, इसका अंतिम निर्णय जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा. 

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, जाने क्या-क्या फैसले लिए गए… 

Exit mobile version