Vistaar NEWS

CG Weather: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी! 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

cg monsoon rainfall 17 districts orange alert including Bilaspur imd

मानसून (सांकेतिक तस्वीर)

CG Weather: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मानसून पहुंच चुका है. इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों ने राहत की सांस ली है. इसका असर राज्य के कई जिलों में दिखाई दे रहा है. गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है. प्री-मानसून के बाद मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है. अगले 6 दिनों तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

3 दिन पहले मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी थी. मजबूत सिस्टम की वजह अब ये पूरे राज्य में छा चुका है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो जशपुर, रायगढ़, कोंडागांव, जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में बारिश हुई. वहीं कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई.

बिलासपुर सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा शहर

ये भी पढ़ें: CG News: दिल्‍ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का रखा प्रस्ताव

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

Exit mobile version