Vistaar NEWS

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस सांतरागाछी डायवर्ट, देखें लिस्ट

Train (File photo)

ट्रेन (फाइल फोटो)

CG Train Cancellation: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर है. जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. जिससे यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी. रेलवे प्रशासन का दावा है कि बिलासपुर रेलवे जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है. इस काम को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, इससे यात्रियों को सुविधाएं मिल सके. इस कड़ी में तीसरी लाइन का कार्य भी चल रहा है. इसके तहत रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम किया जाएगा.

ये ट्रेनें होंगे कैंसिल

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

बिलासपुर में समाप्त होगा परिचालन

रेलवे के अनुसार 22 जुलाई को झारसुगुड़ा व गोंदिया से चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त व प्रारंभ होगी. यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के मध्य रद्द होगी.

Exit mobile version