Vistaar NEWS

CG News: ‘सुपर सीएम.. सुपर घोटाला’, बीजेपी ने जारी किया नया रैप सॉन्ग, भूपेश बघेल को घेरा

cg news

cg news/ image osurce: chhattisgarh bjp x handle

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर रैप सॉन्ग के जरिए वार-पलटवार शुरू हो गया है. दरअसल बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक नया रैप सॉन्ग जारी कर कांग्रेस और पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर निशाना साधा है. गाने में सुपर सीएम, सुपर पावर और सुपर घोटाला जैसे शब्दों के जरिए भ्रष्टाचार के आरोपों को मुद्दा बनाया गया है. बीजेपी के इस सियासी रैप पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस ने बीजेपी को पोस्टर और वीडियो की राजनीति छोड़कर सरकार चलाने की नसीहत दी है.

रैप सॉन्ग के जरिए बीजेपी ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ की सियासत में पहले इटली का चश्मा और अब सुपर सीएम , सुपर पावर, सुपर घोटाला, बीजेपी के नए रैप सॉन्ग ने प्रदेश की सियासत को फिर गरमा दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में बीजेपी ने तत्कालीन भूपेश सरकार पर निशाना साधा है. रैप के जरिए सरकार के फैसलों और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं.

बीजेपी के इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सौम्या चौरसिया, दीपक बैज और चरणदास महंत की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं. वीडियो में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित घोटालों को मुद्दा बनाया गया है. वहीं मौजूदा साय सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई का संदेश दिया गया है.

कांग्रेस ने भी किया पलटवार

बीजेपी के रैप सॉन्ग पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास टीआरपी बढ़ाने के अलावा कोई काम नहीं है. बैज ने सरकार को पोस्टर और वीडियो की राजनीति छोड़कर काम करने की नसीहत दी.

ये भी पढे़ं- Ujjain: महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन में पहली बार पहुंचे डेढ़ करोड़ श्रद्धालु

Exit mobile version