IT Raid: रायपुर-बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग की रेड, बड़े कारोबारियों के घर पहुंची टीम

IT Raids Businessmen Across Chhattisgarh: इनकम टैक्स की टीम ने कई बड़े कारोबारी ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है. इसमें बर्बरीक ग्रुप का नाम भी शामिल है. सभी ठीकानों पर टीम की कार्रवाई जारी है.
it raid in cg

प्रदेश के कई जिलों पर आईटी की दबिश

IT Raid in CG: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों पर छापा मारा गया है. इस बार आईटी की दबिश देखने को मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आईटी यानी कि, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने दबिश दी है. सभी ठिकानों पर रेड की कार्रवाई जारी है जिसमें टीम के 100 से ज्यादा स्टाफ शामिल हैं.

कई बड़े कारोबारी ग्रुप पर दबिश

इनकम टैक्स की टीम ने कई बड़े कारोबारी ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है. इसमें बर्बरीक ग्रुप का नाम भी शामिल है. सभी ठीकानों पर टीम की कार्रवाई जारी है. वहीं, crpf के जवान भी टीम में शामिल बताए जा रहे हैं. (Chhattisgarh Income Tax Raid)

▶ Vistaar News YouTube

रायगढ़ की इस्पात कंपनी पर भी छापा

वहीं, रायगढ़ के इस्पात ग्रुप के ठिकानों पर भी टीम ने छापेमार जांच शुरू की है. सुबह 5 बजे के आसपास विभाग की अलग-अलग टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं. मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ इस्पात और बर्बरीक ग्रुप आपस में जुड़े हुए हैं. दोनों ग्रुप एक साथ काम करते हैं. फिलहाल जांच से जुड़े अपडेट्स सामने आएंगे.

कुछ दिनों पहले ही EOW-ACB ने की थी जांच

हाल ही में, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में EOW और ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी. हालांकि, यह छापेमारी कोल लेवी वसूली और CSMCL शराब घोटाला मामले में की गई थी. टीम ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापा मारा था जिसमें कई कारोबारियों और अधिकारियों के घर-दफ्तर में दस्तावेज खंगाले. रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम में सुबह से टीम ने दबिश दी थी. राजनांदगांव के सनसिटी स्थित वैभव गोलछा के घर में छापेमारी की थी.

ज़रूर पढ़ें