Vistaar NEWS

ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से, 10वीं की 8 और 12वीं की 10 दिसंबर तक

tet exam

File Photo

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होगी. हाईस्कूल की परीक्षा 8 दिसंबर और हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 दिसंबर तक चलेगी. ओपन स्कूल ने मंगलवार को दोनों कक्षाओं की परीक्षा समय-सारणी जारी कर दी है. सैद्धांतिक परीक्षा के साथ ही दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी. (CG Open School Third Exam Time Table)

परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से पूर्वाह्न 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है. परीक्षा अवधि में शासन की ओर से कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी. प्रायोगिक परीक्षाएं 10 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से सुविधानुसार पूरी करानी होंगी. हायर सेकंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हायर सेकंडरी की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है. (CG Open School Third Exam Time Table)

तीसरी परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी जारी है. विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद किसी कारण से परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 13 से 17 अक्टूबर तक आवेदन का अवसर दिया गया है. विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म से संबंधित जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं.

कब-कब होगी कौन सी परीक्षा 

10वीं में 23 नवंबर को मराठी, 25 नवंबर को हिंदी, 26 नवंबर को विज्ञान, 27 नवंबर को अर्थशास्त्र, 30 नवंबर को अंग्रेजी, 1 दिसंबर को गृह विज्ञान, 2 दिसंबर को उर्दू, 3 दिसंबर को गणित, 4 दिसंबर को व्यवसाय अध्ययन, 7 दिसंबर को संस्कृत और 8 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. 12वीं में 23 नवंबर को हिंदी, 25 नवंबर को व्यवसाय अध्ययन, 26 नवंबर को लेखांकन, 27 नवंबर को गृह विज्ञान, 30 नवंबर को रसायन शास्त्र, 1 दिसंबर को अर्थशास्त्र, 2 दिसंबर को भौतिक शास्त्र, 3 दिसंबर को इतिहास, 4 दिसंबर को जीव विज्ञान, 7 दिसंबर को गणित, 8 दिसंबर को भूगोल, 9 दिसंबर को अंग्रेजी और 10 दिसंबर को राजनीति शास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Mahtari Vandan October Kist: कल जारी होगी अक्टूबर महीने की महतारी वंदन योजना की राशि! आ गया बड़ा अपडेट

Exit mobile version