Durg: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की 26 करोड़ की संपत्ति ED ने की सीज, 30 प्लॉट और फ्लैट पर कुर्की का नोटिस
ईडी ने चैतन्य बघेल की 26 करोड़ की संपत्ति जब्त की
Durg ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर शिकंजा कसा है. दुर्ग जिले के कुम्हारी में स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 30 प्लॉटों और फ्लैट को सीज कर लिया है. ईडी के अधिकारियों ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है.
ईडी की ओर से क्या कहा गया?
ईडी की ओर से बताया गया है कि न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने इसी साल में कुर्की के अस्थायी आदेश दिए थे. इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए विट्ठल ग्रीन सोसायटी को अपने कब्जे में ले लिया है. इस प्रोजेक्ट में कई आवासीय प्लॉट शामिल हैं. जांच एजेंसी ने दावा किया है कि क शराब घोटाले से जुटाए गए 18.9 करोड़ रुपयों को रियल एस्टेट के कारोबार में निवेश किया गया. इस प्रॉपर्टी की कीमत 26.43 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसमें जमीन की कीमत करीब 9.49 करोड़ और उस पर बनी संरचना की कीमत लगभग 16.95 करोड़ रुपये है.
अपडेट जारी है…



